{"_id":"58cd7f594f1c1b957d32a8b3","slug":"69-percent-milk-sold-in-the-country-adulterated","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में बिकनेवाला 69 फीसदी दूध मिलावटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में बिकनेवाला 69 फीसदी दूध मिलावटी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पूर्व आईएएस एवं केंद्रीय एनिमल वेलफेयर बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मोहन सिंह अहलुवालिया ने कहा कि देश में 69 प्रतिशत मिलावटी दूध बिक रहा है। देश में जितना दूध उत्पादन होता है, उससे कई गुणा अधिक दूध, पनीर, घी और मक्खन की बिक्री हो रही है। मिलावटखोरों के खिलाफ देश को एकजुट होना पड़ेगा और पशुपालन को बढ़ावा देना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो 2025 तक देश में 87 प्रतिशत लोग असाध्य रोग से ग्रस्त हो जाएंगे।
शनिवार को शामली में हनुमान टीला स्थित अग्रसेन भवन में वैध शिरोमणि पंडित चंद्र कुमार द्विवेदी (काकाजी) की स्मृति में आरोग्य भारती की ओर से दो दिवसीय स्वास्थ्य जागरण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद हुकुम सिंह, मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी, मोहन सिंह अहलुवालिया, डॉक्टर वेद प्रकाश त्यागी पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय भारतीय चिकित्सा परिषद और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने संयुक्त रूप से भगवान धन्वंतरि के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।
इस दौरान पूर्व आईएएस मोहन सिंह अहलुवालिया ने कहा कि देश में मिलावटखोरी लगातार बढ़ रही है। दूध से लेकर खाद्य सामग्री में मिलावट हो रही है, जिस कारण आज शहर से लेकर देहात तक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में डब्लूएचओ की रिपोर्ट भी जाहिर कर चुकी है कि देश में 96 प्रतिशत घी और 69 प्रतिशत दूध मिलावटी बिक रहा है। देश में 14.26 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है, जबकि 56 करोड़ लीटर दूध की खपत हो रही है।
विज्ञापन
जब इतना उत्पादन ही नहीं है, तो खपत कैसे हो रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में तारकोल से घी बनाने का मामला भी सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि मिलावट के खिलाफ देशवासियों को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि इस तरह के मेले का आयोजन जन कल्याण के लिए बहुत उत्तम कार्य है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
इनके अलावा केंद्रीय भारतीय चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर वेदप्रकाश त्यागी, इंजीनियर रामअवतार तायल, डॉक्टर निशांत गुप्ता ने भी स्वस्थ रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजेंद्र गोयल ने किया। इस दौरान वैध उपेंद्र द्विवेदी, डॉक्टर राज तायल, डॉक्टर ईश्वरदत्त शर्मा, कंवरबीर कांबोज, सूर्यवीर सिंह, डॉक्टर मनोज शर्मा, रामजीलाल कश्यप, पुनीत द्विवेदी, संदीप नामदेव, देवेंद्र राणा, डॉक्टर जगमोहन सिंघल, मुकेश मैनेजर, मनोज मित्तल और रवि संगल आदि उपस्थित रहे।