{"_id":"62362a4feefc5b4cba59f3f1","slug":"685-booth-236598-target-of-giving-medicine-to-children-shamli-news-mrt5810351175","type":"story","status":"publish","title_hn":"685 बूथ, 236598 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
685 बूथ, 236598 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
विज्ञापन
शामली। जिले में पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान रविवार से शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को लेकर माइक्रोप्लान तैयार किया है। जिले में 685 बूथों पर पांच साल तक के 236598 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बाद शासन ने पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए है। रविवार से पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में शून्य से पांच साल तक के 236598 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है। रविवार को 685 बूथों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
इसके अलावा 37 ट्रांजिट टीम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर और 37 मोबाइल टीम ईंट भट्ठों व घुमंतू परिवारों के बच्चों को दवा पिलाएंगी। जो बच्चे दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें 21 मार्च से 25 मार्च तक घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 511 टीमों बनाई गई है। इसके बाद भी जो बच्चे रह जाएंगे, उन्हें 26 मार्च को बी टीम द्वारा पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
--------
सीएचसी से निकाली पल्स पोलियो रिक्शा जागरूकता रैली
शामली। स्वास्थ्य विभाग एवं कोर पीसीआई जन कल्याण समिति शामली द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली से पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए रिक्शा जागरूकता रैली निकाली गई।
शनिवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर और डॉ. महिमा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि ये रिक्शाएं जिलेभर में गली-मोहल्लों में जाकर पोलियो उन्मूलन अभियान का प्रचार-प्रसार करेगी। पल्स पोलियो अभियान का यह चरण 20 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। मौके पर स्वास्थ्य विभाग से चिकित्साधिकारी, डॉ. आरबी सिंह, दीपक शर्मा, जयवीर सिंह, परवेज तालिब, अशोक कुमार, सराफत और शिवानी शर्मा मौजूद रहे। संवाद
------
लक्ष्य - 236598
कुल बूथ - 685
डोर-टू-डोर टीम - 511
ट्रांजिट टीम - 37
मोबाइल टीम - 25