फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   68 new cases of Corona positive found in the district

जिले में कोरोना पॉजिटिव के 68 नए केस मिले

Sat, 19 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
68 new cases of Corona positive found in the district
जिले में कोरोना पॉजिटिव के 68 नए केस मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 68 नए केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित मिले 38 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 473 हो गई है।
शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के नए केस रोज सामने आ रहे हैं। शनिवार को जिले में आए कोरोना संक्रमितों में शहर के मोहल्ला रेलपार में तीन, रामशाला मोहल्ले में चार, हाजीपुरा मोहल्ला में दो, नाला पटरी पर एक, शुगर मिल में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। नहर कालोनी में एक, गुजरातियान में दो व्यक्ति, मोहल्ला पंजाबी कालोनी में महिला व चरण सिंह कालोनी व रुई मिल कॉलोनी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके अलावा अलग-अलग मोहल्लों में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। फुगाना थाने का एक पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित मिला। कस्बा कैराना में 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। कस्बा झिंझाना में 15 वर्षीय किशोर समेत दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। कस्बा थानाभवन में तीन महिलाओं समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। गांव मस्तगढ़ में 24 वर्षीय युवक, आदमपुर में 19 वर्षीय युवक, आल्दी में 24 वर्षीय युवक, कुरावा में 24 वर्षीय युवक, यारपुर में 38 वर्षीय, गांव खेड़ी में सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। सिंभालका व गंगेरू में एक-एक, गांव चढ़ाव में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के 68 नए केस मिले है जबकि 38 लोग ठीक हुए। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 473 हो गई है।
विज्ञापन

शुगर मिल में मिले 33 कोरोना संक्रमित
शामली। शामली शुगर मिल के जीएम केन कुलदीप पिलानिया ने बताया कि इस महीने में अब तक मिल कर्मचारियों व कॉलोनी के करीब 630 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें से 450 लोगों की रिपोर्ट आई है जिसमें 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 180 लोगों की रिपोर्ट अभी लंबित है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी तरीके अपनाए, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना में 179 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व कचहरी में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत कुल 179 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की। इस दौरान टीम ने एंटीजन किट से 118 लोगों की जांच की, जिसमें शामली के माजरा रोड निवासी एक 30 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टीम ने आरटीपीसीआर किट से 61 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं। सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि कुल 179 लोगों की जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 61 सैंपल लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed