फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   6711 people got anti-coronavirus vaccines in the district

जिले में 6711 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके

Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
6711 people got anti-coronavirus vaccines in the district
शामली। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत 6711 लोगों का टीकाकरण किया गया। थानाभवन व कांधला ब्लाक के 18 गांवों में कलस्टर प्रणाली के तहत टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 45 प्लस आयु के लोगों के लिए 19 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इन बूथों पर 3500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया, जिनमें 2360 लोगों को टीके लगे। 1296 लोगों को टीके की पहली डोज व 1064 को दूसरी डोज लगाई गई। कलस्टर प्रणाली के तहत कांधला ब्लाक के 11 गांवों में 45 प्लस के 326 लोगों को पहली डोज व 75 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। थानाभवन ब्लाक के सात गांवों में 45 प्लस के 405 लोगों को पहली डोज व 67 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा 18 से 44 साल के लोगों के लिए 15 बूथों पर टीकाकरण हुआ। 4500 के लक्ष्य के सापेक्ष 3351 लोगों को टीके लगे। कलस्टर प्रणाली के तहत कांधला ब्लाक के 11 गांवों में 974 लोगों को टीके की पहली डोज लगी। थानाभवन ब्लाक के सात गांवों में 1176 लोगों को टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 6711 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।
विज्ञापन

----
वैक्सीन की कमी के चलते कलस्टर टीकाकरण रहेगा बंद
शामली। जिले में वैक्सीन की कमी के चलते कांधला और थानाभवन ब्लाक के गांवों में चल रहा कलस्टर प्रणाली के तहत टीकाकरण शनिवार को बंद रहेगा। शुक्रवार को कांधला ब्लाक में दो गांवों में वैक्सीन खत्म हो गई। इसके बाद दूसरे स्थान से वैक्सीन भेजकर व्यवस्था की गई। वैक्सीन की कमी के कारण शनिवार को टीकाकरण के बूथों की संख्या भी कम रहेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कोविशील्ड की लगभग 300 डोज व कोवैक्सीन की लगभग चार हजार डोज बची है। उन्होंने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन कम होने के कारण शनिवार को कलस्टर टीकाकरण बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed