फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   67.18 percent anti-coronavirus vaccination done in mega camp

मेगा कैंप में 67.18 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण

Mon, 27 Sep 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
67.18 percent anti-coronavirus vaccination done in mega camp
चौसाना में टीका लगवाने के लिये लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
मेगा कैंप में 67.18 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। सितंबर माह में स्वास्थ्य विभाग के मेगा कैंप में 67.18 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने 84 बूथों पर 38 हजार लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाने का लक्ष्य रखा था। 18 साल से अधिक आयु के 25529 लोगों को टीके लगे हैं।
सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को हर महीने तीन मेगा कैंप आयोजित कर लोगों को टीके लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को सितंबर माह का तीसरा मेगा कैंप आयोजित हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 84 बूथों पर टीकाकरण की व्यवस्था की थी। इनमें 17 बूथ कोवैक्सीन के बनाए गए, जबकि बाकी सभी बूथ कोविशील्ड के रहे। टीका लगवाने वाले लाभार्थियों का बूथ पर ही रजिस्ट्रेशन किया गया। सभी बूथों पर 18 साल से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को टीके लगाए गए। सुबह से ही टीका लगवाने के लिए लोगों की बूथों पर भीड़ रही। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में 38 हजार लोगों को वैक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में सभी बूथों पर 25529 लोगों को टीके लगे हैं। इनमें 16632 लोगों को पहली डोज का टीका लगा, जबकि 8897 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इस तरह से जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 67.18 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में वैक्सीन की 2529 वॉयल खर्च हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 49 बूथों पर 18 से 44 साल के लोगों को टीके लगाए जाएंगे, जिनमें नौ बूथ पर कोवैक्सीन लगेगी। इसके अलावा 45 प्लस वाले लोगों को छह बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

400 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
जलालाबाद। नगर पंचायत कार्यालय सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें 425 लोगों को विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने वालों की ज्यादा भीड़ के कारण कैंप में अव्यवस्था फैल गई। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस चौकी प्रभारी को व्यवस्था बनानी पड़ी। नगर पंचायत कार्यालय में पहली वैक्सीन आधार कार्ड मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन कर के 250 पुरुष महिलाओं को लगाई गई तथा दूसरी वैक्सीन लगवाने वालों से वैक्सीनेशन कार्ड देेखकर 175 लोगों को दूसरी वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने वालों में अति उत्साह दिखा। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी अब्दुल गफ्फार ने किया टीम में सुनील कुमार, सविता रानी, मंजू रानी, सीएचओ प्रतिभा व निशि, जितेंद्र, सिरोही, मंजू देवी, पवन कुमार आदि के साथ प्राथमिक शिक्षकों का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3655 लोगों को मेगा कैंप आयोजित कर लगाई वैक्सीन
कैराना। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 14 स्थानों पर मेगा कैंप आयोजित कर 3655 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर प्रतिदिन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। ब्लाँक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार को कैराना क्षेत्र में कोरोना वैक्सीननेशन अभियान के तहत 14 स्थानों पर मेगा कैंप आयोजित किए गए, जहां पर 18 व 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। टीकाकरण के लिए कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 358, गांव बधुपुरा के प्राइमरी स्कूल पर 214, मंडावर के प्राइमरी स्कूल पर 245, इस्लामनगर के प्राइमरी स्कूल पर 222, गंदराऊ के प्राइमरी स्कूल पर 258, मामोर के प्राइमरी स्कूल पर 270, पूर्व चेयरमैन राशिद अली की गली के पास मदरसा में 205, ईदगाह पर 247, भूरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 381, बरनावी के प्राइमरी स्कूल पर 235, टिटौली के प्राइमरी स्कूल पर 208, अलीपुर के प्राइमरी स्कूल पर 272, ऊंचागांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 306 व गांव काकोर स्थित बालाजी आईटीआई पर 234 मेगा लाभार्थियों वैक्सीन लगाई गई।

टीके लगवाने के लिए उमड़ी भीड़, फैली अव्यवस्था
चौसाना। क्षेत्र में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ के चलते अव्यवस्था फैल गई। सोमवार को चौसाना व क्षेत्र के पठानपुरा, भड़ी भरत पुर, गढी हसनपुर व पांथु पुरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगभग 15 कोरोनारोधी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। प्रत्येक केंद्र पर लगभग 300 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था । लगभग एक माह के पश्चात चौसाना में वैक्सीनेशन का कैंप लगने के कारण ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम पांच बजे तक लोग लाइनों में लगे रहे। चौसाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट मौहम्मद बारिक ने बताया कि भीड़ को देखते हुए मंगलवार को भी वैक्सीनेशन का कार्य चौसाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक विद्यालय में किया जाएगा।

जलालाबाद में  टीका लगाती महिला चिकित्सक

जलालाबाद में टीका लगाती महिला चिकित्सक- फोटो : SHAMLI

जलालाबाद में टीका लगवाने के लिये लगी भीड़

जलालाबाद में टीका लगवाने के लिये लगी भीड़- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed