फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   65 passengers caught without ticket

मजिस्ट्रेट चेकिंग में धरे गए 65 बेटिकट यात्री

Sun, 07 Jul 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
65 passengers caught without ticket
शामली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के टिकट चेक करते टीटीई। - फोटो : SHAMLI
शामली। शामली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई मजिस्ट्रेट चेकिंग में 65 बेटिकट यात्री पकडे़ गए। जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में करीब तीन घंटे तक चले अभियान टीम ने 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर रूट की ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी को देखते हुए मुजफरनगर के मुख्य टिकट निरीक्षक रोशनलाल शर्मा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित की गई। इस टीम ने शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन की शामली रेलवे स्टेशन चेकिंग की। इससे बेटिकट यात्रा करने वालों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने ट्रेन से उतर कर इधर-उधर से निकलने का प्रयास किया। मगर, ट्रेन को आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने घेर लिया था। रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक, दो, रेलवे पुल से शहर के अंदर जाने वाली, दूसरी ओर रेलपार की ओर जाने वाले स्थानों पर यात्रियों की चेकिंग की गई। टीम ने सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन, सुबह नौ बजे दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन, दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की सवारियों की चेकिंग की। मुख्य टिकट निरीक्षक ने बताया कि चेकिंग में 65 यात्री बिना टिकट के पकड़े गए। पकडे़ गए यात्रियों से दस गुणा के हिसाब से 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान टीम में टीटी शिवकुमार, पवन कुमार, रविशंकर, सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

घरों से फोन करके मंगाई जुर्माना की राशि
शामली। बिना टिकट पकड़े गए यात्रियों ने जुर्माना की राशि न होने पर फोन करके परिजनों को ही रेलवे स्टेशन बुला लिया। जुर्माने की धनराशि अदा करने के बाद यात्रियों को छोड़ा गया। मुख्य टिकट निरीक्षक ने बताया कि बिना टिकट सवारियों में कुछ लोग ऐसे थे, जिनपर रेल टिकट के अलावा जुर्माना राशि भी नहीं थी। उन्होंने घर से फोन करके जुर्माना राशि मंगाई। आरपीएफ थाना प्रभारी प्रांजल कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट चेकिंग टीम में रेलवे अधिकारियों की ओर से कोई भी मुकदमा पंजीकृत नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed