फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   643 animal diseases in 91 villages of Lumpi

लंपी महामारी प्रकोप और बढ़ा: 91 गांवों में 643 पशु रोग से ग्रसित

Wed, 24 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
643 animal diseases in 91 villages of Lumpi
61 नए केस मिले, 28 पशुओं के नमूने भोपाल भेजे
विज्ञापन

जिले में हरियाणा से आने वाले पशुओं पर लगाया प्रतिबंध
सीमा की चेकपोस्ट पर निगरानी के आदेश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी ीशामली। पशुओं में लंपी महामारी बढ़ती जा रही है। यह बीते तीन दिन में 91 गांवों के 643 गोवंशीय पशुओं में फैल चुका है। जिले में बृहस्पतिवार को 61 नए केस मिले हैं। 28 पशुओं के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। डीएम जसजीत कौर ने हरियाणा राज्य से पशुओं के प्रवेश पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यशवत सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सालय कायरकिलय में बनाए गए कंट्रोल रूम में 14 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पशु चिकित्सा विभाग के दस डॉक्टरों, 27 पशु प्रसार अधिकारी, 50 सहायकों की ग्रामीण क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है। उधर, डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सीमावर्ती राज्य हरियाणा से जनपद के रास्ते में पड़ने वाले सभी बॉर्डर चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। हरियाणा राज्य से किसी पशु का जनपद की सीमा में अग्रिम आदेश तक प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पशुओं को जनपद के हाईवे, चेकपोस्ट व पुलों आदि पर निगरानी कर रोका जाएगा। अग्रिम आदेश तक पशु पैठ और मेले भी नहीं लगाए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ओर से आइसोलेशन की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि आदेश के पालन की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक या उनके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी व संबंधित एसडीएम की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed