फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   632 patients got treatment in Chief Minister's Health Health Fair

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले में 632 मरीजों को मिला उपचार

Sun, 28 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
632 patients got treatment in Chief Minister's Health Health Fair
शामली लायंस क्लब के नेत्र चिकित्सा शिविर में मौजूद अतिथिगण। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए। स्वास्थ्य मेले में 632 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। मेले में पुरुषों के मुकाबले महिला मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले आयोजित करने के शासन के निर्देश है। रविवार को जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले आयोजित हुए हैं। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों द्वारा 241 पुरुष मरीज, 288 महिला मरीज और 103 बच्चों की जांच कर उपचार दिया गया। इस तरह से मेले में कुल 632 मरीजों को उपचार मिला है। मेले में सर्दी, जुकाम, खांसी व वायरल बुखार के मरीज ज्यादा रहे हैं। स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों के 108 गोल्डन कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य मेले में 31 चिकित्सक और 141 पैरा स्टाफ की तैनाती रही।
विज्ञापन

जिले की सभी पीएचसी पर लगाए गए स्वास्थ्य मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूथ लगाकर कोरोनारोधी टीकाकरण भी किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में 24 बूथों पर लगाकर टीकाकरण किया गया। 2400 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 1349 लोगों को टीके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed