फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राशन वितरण में धांधली मिलने पर दो दुकान निरस्त

राशन वितरण में धांधली मिलने पर दो दुकान निरस्त

Mon, 18 Mar 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
राशन वितरण में धांधली मिलने पर दो दुकान निरस्त
राशन वितरण में धांधली मिलने पर दो दुकान निरस्त
विज्ञापन

कैराना। आपूर्ति निरीक्षक ने राशन की दुकानों पर छापेमारी कर अनियमितताओं के चलते दो दुकानों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया, जबकि अन्य पांच कोटेदारों की प्रतिभूति जब्त करते हुए उन्हें सुधार करने की चेतावनी दी।

राशन की दुकानों पर डीलरों द्वारा मनमानी की शिकायतों के चलते एसडीएम के निर्देशन में तहसील के आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार सक्सेना ने छापामार अभियान चलाया, जिसके चलते डीलरों में हड़कंप मच गया। आपूर्ति निरीक्षक ने राशन की दुकानों पर राशन वितरण का रजिस्टर व ई-पॉश के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान राशन उपभोक्ताआें से भी उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार सक्सेना ने बताया कि कौशल्या निवासी ग्राम भूरा और इंतजार निवासी ग्राम मोहम्मदपुर राई की दुकानों पर भारी अनियमितताओं के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही, उनकी पांच-पांच हजार रुपये की जमा प्रतिभूति भी जब्त कर ली गई है। इनके अलावा गढ़ीदौलत में जुनैद और कादिर की पांच-पांच हजार, इस्सोपुर टील में राजेंद्र व पुष्पा देवी की तीन-तीन हजार तथा कंडेला में शिक्षा देवी की तीन हजार रुपये की जमा प्रतिभूति जब्त करने के साथ ही उन्हें सुधार की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed