{"_id":"5c782951bdec22736842322f","slug":"61551378769-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत के पेपर के साथ हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत के पेपर के साथ हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा में 131 और इंटर की जीव विज्ञान के 1621 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए, जबकि दूसरी पाली में 755 विद्यार्थियों ने भूगोल की परीक्षा दी है। संस्कृत का आखिरी प्रश्नपत्र होने के साथ ही हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा संपन्न हो गई, जबकि इंटर की परीक्षा दो मार्च को संपन्न होगी।
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 135 में से 131 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए। इसी पाली में इंटर की जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 1722 में से 1621 विद्यार्थी सम्मलित हुए, जबकि 101 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटर भूगोल की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 775 में से 755 ने विद्यार्थी सम्मलित हुए। 20 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित नहीं हुए। उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को हाईस्कूल में संस्कृत का आखिरी पेपर था। इस पेपर के साथ ही हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा में कोई विद्यार्थी नकल करता हुआ नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि इंटर की बोर्ड की परीक्षाएं दो मार्च तक चलेगी।