{"_id":"5c76c8e5bdec2209fa31f252","slug":"61551288549-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हैंडपंपों के सूखे हलक होंगे ‘तर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हैंडपंपों के सूखे हलक होंगे ‘तर’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब हैंडपंपों की होगी मरम्मत
कैराना। तहसील क्षेत्र में सूखे पड़े सरकारी हैंडपंपों के हलक अब पानी से तरबतर होंगे। इसके लिए प्रशासन ने ऑपरेशन तृप्ति शुरू किया है। ऑपरेशन को अमली जामा पहनाने के लिए एक मार्च को कैराना कांधला के अधिशासी अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों व एबीएसए की मीटिंग बुलाई गई है।
कैराना तहसील के शहर और देहात क्षेत्र में सरकारी हैंडपंप दुर्दशा के शिकार हैं, जिस कारण अधिकतर हैंडपंपों के हलक सूख चुके हैं, जबकि बहुत से खराब पड़े हुए हैं। आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए तहसील प्रशासन ने ऑपरेशन तृप्ति की शुरूआत की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी डा. अमित पाल शर्मा ने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत हैंडपंपों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा, जिसके बाद गांवों, कस्बे सहित स्कूल-कॉलेजों में यदि कहीं हैंडपंप दुर्दशा के शिकार हैं, तो उनकी स्थिति सुदृढ़ की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के लिए कैराना, कांधला के ईओ, बीडीओ, जल निगम के एक्सईएन के साथ-साथ खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है।
पानी की भी होगी जांच
एसडीएम ने बताया कि हैंडपंपों को ठीक कराने के साथ ही भू-जल की भी जांच कराई जाएगी। यदि हैंडपंप पीने योग्य पानी नहीं देते या फिर प्रदूषित हो चुका, तो ऐसी स्थिति में संबंधित विभाग को उसके ट्रीटमेंट के बारे में वार्ता की जाएगी।