फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नए साल में एसपी-डीआई ओएस कार्यालय हो जाएंगे शिफ्ट, एसपी कार्यालय आगामी 15 जनवरी को होगा शिफ्ट

नए साल में एसपी-डीआई ओएस कार्यालय हो जाएंगे शिफ्ट, एसपी कार्यालय आगामी 15 जनवरी को होगा शिफ्ट

Mon, 31 Dec 2018 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
नए साल में एसपी-डीआई ओएस कार्यालय हो जाएंगे शिफ्ट,   एसपी कार्यालय आगामी 15 जनवरी को होगा शिफ्ट
शामली। नए साल में जिले को एसपी और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे। एसपी कार्यालय 15 जनवरी और डीआईओएस कार्यालय की 50 लाख रुपये की दूसरी किस्त आने के बाद आने के बाद शिफ्ट हो पाएगा। गोहरनी गांव में डीआईओएस कार्यालय को मई 2016 में 200.84 लाख रुपये की उत्तर प्रदेश शासन से स्वीकृति मिली थी। शासन ने उत्तरप्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन को निर्माण इकाई बनाकर कार्य सौंपा था। शासन से निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रथम 50 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। अप्रैल वर्ष 2017 से डीआईओएस कार्यालय निर्माण पूरा करने की तिथि दी गई थी। दूसरी किस्त न आने के कारण डीआईओएस कार्यालय का कार्य एक साल तक अधर में लटका रहा। दूसरी किश्त आने के बाद निर्माण एजेेेेंसी ने डीआईओएस कार्यालय के दूसरे तल कार्य में तेजी लाई गई। तत्कालीन डीएम ने निर्माणाधीन डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण करके गत 15 नवंबर तक नए भवन में शिफ्ट करने के निर्देश थे किंतु निर्माण एजेंसी अपना कार्य पूरा नहीं कर पाई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि नए भवन कार्यालय में अभी तक विद्युत संयोजन नहीं हो पाया है। चारदीवारी कार्य अभी नहीं हो पाई है। शासन से 50 लाख रुपये की धनराशि आने के बाद चारदीवारी निर्माण के बाद डीआईओएस कार्यालय नए भवन में शिफ्ट हो पाएगा। 31 जनवरी तक नए भवन कार्यालय हैंडओवर होने की अंतिम तिथि निर्धारित है, मगर 31 मार्च की तैयार हो पाएगा। गोहरनी गांव में निर्माणाधीन एसपी कार्यालय का कार्य पूरा हो चुका है। सड़क और चारदीवारी न होने से होने से हैंडओवर कार्य अधर में लटका हुआ है। भैसवाल रोड से लेकर एसपी कार्यालय तक सड़क का निर्माण चल रहा है। चारदीवारी का शासन से 70 लाख रुपये की धनराशि न आने से अधर में लटका हुआ है। उधर, एसपी अजय कुमार ने बताया कि आगामी 15 जनवरी को एसपी कार्यालय नए भवन में शिफ्ट होजाएगा। उन्होंने बताया कि एसपी कार्यालय की चारदीवारी के लिए 70 लाख रुपये की धनराशि की शासन से मांग की गई है। शासन से जल्द धनराशि मिलनी की उम्मीद है। डीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि एसपी कार्यालय मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी के दौरे के समय शिफ्ट करने की चर्चा हुई थी। जनवरी माह तक एसपी कार्यालय शिफ्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed