{"_id":"5b9ff9b6867a557e88369adf","slug":"61537210806-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विभिन्न कॉलेजों में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों ने विश्वकर्मा के जीवन परिचय से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
सोमवार को आरके पीजी कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती मनाई। छात्र-छात्राओं ने विश्वकर्मा के जीवन से संबंधित गीत प्रस्तुत किए। डॉ. अरविंद कुमार, आरपी सिंह, सौरभ कुमार पांडेय, चारु गोयल, सतेंद्र, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार ने विश्वकर्मा के जीवन परिचय से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को हमेशा अपनी कलम से अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. चंद्रबली, डॉ. रवि कुमार बंसल आदि मौजूद रहे। वहीं, जैन कन्या इंटर कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में छायाचित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने भगवान विश्वकर्मा के मनमोहक चित्र बनाए। प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, तरन्नुम द्वितीय व प्रिया कश्यप तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य रुचिता ढाका ने सभी छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुन्नी सिंह, ममता, सोनिया, निधि जैन आदि रही।