फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चों ने शिक्षकों का किया सम्मान

बच्चों ने शिक्षकों का किया सम्मान

Thu, 06 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने शिक्षकों का किया सम्मान
बच्चों ने शिक्षकों का किया सम्मान
विज्ञापन

शामली।
सेंट आरसी स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू संगल ने किया। उन्होंने बच्चों को राधाकृष्णन के जीवन परिचय से अवगत कराया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का सम्मान किया। डायरेक्टर आदित्य कुमार ने शिक्षकों को बधाई दी। संचालन कनिका संगल ने किया। ओशोदीप पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रियंका मित्तल ने किया। बच्चों ने शिक्षकों का सम्मान किया। इस दौरान अनुज जैन, मुकेश कुमार, मुकेश तायल देवी उमराकौर में प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने शिक्षकों को बधाई दी और सम्मानित किया। सरस्वती विद्या बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने सभी छात्राओं को सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से अवगत कराया। शिक्षिकाओं को बधाई देकर सम्मानित निकया। इस दौरान संजीव, अमित, विकास, बिंदू, कविता, गीता रहे।
स्कूल में शिक्षकों का सम्मान
गढ़ीपुख्ता। द हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रबंधक नूर नवाज खान, प्रधानाचार्य वैभव गर्ग, नाजमी मुमताज ने सभी को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

होली हेवन में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
ऊन। होली हेवन पब्लिक स्कूल ऊन में डाक्टर राधाकृष्णन के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक व मैनेजर अंकुर राणा ने सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नरेश शर्मा व उप प्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक ने कबीर के दोहे सुनाकार गुरु शिष्य के संबंध के महत्व को बताया। इस अवसर पर ओमकार दत्त कौशिक , नीरज कुमार , लोकेंद्र कुमार , विजय कुमार, वासूदेव, दीपक , सुधीर कुमार ,गुलाम रसूल, रामनिवास ,मुत्थू, सुजाता ,उमा , संगीता , उपासना, प्रियंका , अनिता, सुनिता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने धमाल मचाया
कांधला। द गोल्ड पब्लिक स्कूल कांधला में शिक्षाविद डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्नेह स्मृति में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। निदेशक अरविंद सिंह व प्रधानाचार्या कल्पना सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्रधानाचार्या ने बताया कि शिक्षा जीवन का आधार है, तो शिक्षक शिक्षा को सही रूप में रूपांतरित कर समाज के स्वर्णिम भविष्य लिए विद्यार्थियों को तैयार करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का नाम सदा ही बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। कार्यक्रम में निदेशक ने सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed