{"_id":"5b410e564f1c1b77468b5389","slug":"61530990166-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया क्षतिग्रस्त होने से हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया क्षतिग्रस्त होने से हादसों का खतरा
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिया क्षतिग्रस्त होने से हादसों का खतरा
थानाभवन।
तीन दिन से रसीदगढ़ मोड़ पर पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। इस समस्या को लेकर अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। गांव रसीदगढ, कैल शिकारपुर, नोजल, नोजली, उस्मानपुर, मस्तगढ और ठिरवा आदि गांव के लोग इसी मार्ग से कस्बा थानाभवन में आते जाते हैं। इसके अलावा मार्ग पर कस्बे की करीब दस हजार की आबादी भी है। तीन दिन पूर्व रसीदगढ़ मोड़ की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिया बीच से टूटने के कारण यहां खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। अब तक कई हादसे भी टूटी पुलिया के कारण हो चुके हैं। आसपास के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पुलिया को ठीक नहीं किया गया, तो वह नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।