{"_id":"5b2014114f1c1bc5628b4b63","slug":"61528828945-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के मामले में एसपी दफ्तर पर पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के मामले में एसपी दफ्तर पर पहुंचे ग्रामीण
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई करो
शामली। चौसाना चौकी क्षेत्र में हुई युवती के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके पिता पर जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित परिजन एसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को थाना झिंझाना क्षेत्र की चौकी चौसाना के एक गांव निवासी लोग एसपी ऑफिस पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर बताया कि 10 जून को एक युवती पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में गई थी। वहां पर एक युवक ने युवती को अकेला पाकर उसको बदनीयती से दबोच लिया था तथा उसके साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया था। शोरशराबा होने पर युवती का पिता भी वहां पहुंच गया था। युवक की इस हरकत का विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने पिता तथा युवती पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। आरोप है कि आरोपी के परिवार के लोग मामले में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं।