फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऊन चेयरमैन को शामिल करने का नहीं मिला फायदा

ऊन चेयरमैन को शामिल करने का नहीं मिला फायदा

Sun, 03 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
ऊन चेयरमैन को शामिल करने का नहीं मिला फायदा
ऊन चेयरमैन को शामिल करने का भी नहीं मिला फायदा
विज्ञापन

शामली।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के दौरान ही भाजपा ने नगर पंचायत ऊन के चेयरमैन को भाजपा में शामिल किया था, लेकिन चुनाव परिणामों से नगर पंचायत ऊन में भाजपा को उसका कोई फायदा नहीं मिला।

10 मई को जब भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया था, तो उस दिन शामली में सभा का आयोजन किया गया था। उसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय सहित तमाम नेता पहुंचे थे। इसी दौरान नगर पंचायत ऊन के चेयरमैन कुलदीप मान और बसपा नेता दिवाकर कश्यप को भाजपा में शामिल किया गया था। भाजपा को उम्मीद थी कि चेयरमैन कुलदीप मान को पार्टी में शामिल करके ऊन में मजबूती ली जाएगी, लेकिन कैराना उपचुनाव के परिणाम में ऊन में भाजपा पहले से कमजोर हो गई। उपचुनाव में भाजपा को नगर पंचायत ऊन में 2247 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि छह महीना पूर्व जब निकाय चुनाव हुआ था तो भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 3082 वोट मिले थे। यानि निकाय चुनाव के मुकाबले कैराना उपचुनाव में भाजपा को 835 वोट कम प्राप्त हुए हैं। वहीं, निकाय चुनाव में कुलदीप मान बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और 3318 वोट लेकर विजेता बने थे। इस लिहाज से देखा जाए, तो मौजूदा चेयरमैन कुलदीप मान को मिले वोटों से भी भाजपा को 1071 वोट कम प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed