{"_id":"5af9d9864f1c1bce408b55ae","slug":"61526323590-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने में दो झुलसे, आंधी में उड़ी लोगों की टीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने में दो झुलसे, आंधी में उड़ी लोगों की टीन
Updated Tue, 15 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। आंधी और बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी रही। रविवार शाम आंधी के बीच बिजली गिरने से कस्बे में ढाबे पर चाय पी रही महिला और बच्चा झुलस गए। इसके अलावा टीन शेड गिरने से युवक घायल हो गया। कस्बा क्षेत्र में कही विद्युत पोल टूट गए तो कही टीन शेड उखड़ गई।
मेरठ-करनाल हाईवे स्थित मोनू के ढाबे पर बिजली गिरने के कारण ढाबे में दो कमरों की छत टीन शेड और छत पर बनाई गई दीवार गिर गई। इसके अलावा बिजली की चपेट में आने से वहां चाय पी रही महिला राखी और उसका ढाई वर्ष का पुत्र शिव झुलस गया। इसके अलावा टीन गिरने से ढाबा मालिक मोनू, मिस्त्री दिलशाद निवासी औदरी, घायल हो गए। आंधी के कारण सींगरा के निकट नाम चर्चा घर की टीन शेड उड़ गई। कस्बे में अलीनगर मार्ग पर नीम का पेड़ जड़ से उखड़ गया तथा बिजली के पोल पर जा गिरा गया। जिस कारण पांच विद्युत पोल टूट गए। कांशीराम आवास के निकट पशुओं के लिए बनाए टीन शेड तेज हवाओं के साथ उखड़ गए। टीन के नीचे वहां खड़े ट्रैक्टर और अन्य सामान नीचे दबने से क्षतिग्रस्त हो गया। करनाल हाईवे पर बिड़ौली में अशोक रावल की दुकानों पर लगी टीन शेड के अलावा किसान शेरसिंह के घेर में खडे़ पापुलर के पेड़ टूटकर गिर गए। गांव बेदखेड़ी निवासी विपिन सैनी के अलावा ब्लाक प्रमुख पति कर्मबीर सिंह के मकान की दीवार बारिश में ढह गई। सभी ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक सहायता की मांग की है।