{"_id":"5aef4e754f1c1b58098b8331","slug":"61525632629-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले रालोद की सदस्यता ग्रहण की, फिर लिया सिंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले रालोद की सदस्यता ग्रहण की, फिर लिया सिंबल
Updated Mon, 07 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
शामली/कैराना। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने रविवार को दिल्ली में रालोद की सदस्यता ग्रहण की। जिसके बाद रालोद पदाधिकारियों ने चुनाव के लिए उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित करते हुए सिंबल दिया।
रविवार को दिल्ली में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में सपा और रालोद नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान कैराना लोकसभा सीट से संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। फिर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, शामली जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, सपा एमएलसी संजय लाठर, पूर्व केबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद, सहारनपुर जिलाध्यक्ष राव केसर की मौजूदगी में तबस्सुम हसन को रालोद का सिंबल दिया गया। सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने बताया कि अजित सिंह और जयंत चौधरी ने कैराना सीट जीतने के लिए निर्देशित किया है। कहा कि कैराना में भाजपा को विधानसभा चुनाव की तरह हराना होगा। कैराना उपचुनाव के नतीजों से 2019 के आम चुनाव को देखा जा रहा है। विधायक ने बताया कि तबस्सुम हसन रालोद के सिंबल पर नौ मई को नामांकन दाखिल करेंगी।