{"_id":"5ae763074f1c1b3b0b8b755c","slug":"61525113607-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशान घाट के बिजली खंभे क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने करमूखेडी बिजली घर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशान घाट के बिजली खंभे क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने करमूखेडी बिजली घर घेरा
Updated Tue, 01 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप की
शामली। करमूखेड़ी श्मशान घाट के खंभे क्षतिग्रस्त होने से पिछले दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। क्षुब्ध ग्रामीणों ने करमूखेड़ी बिजलीघर की एक घंटे तक आपूर्ति ठप कर दी। बिजली अधिकारियों को सूचना देकर मंगलवार सुबह दस बजे तक खंभों को लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है। बिजली आपूर्ति न होने पर करमूखेड़ी बिजलीघर पर धरना- प्रदर्शन की चेतावदी दी हैं।
रविवार को करमूखेड़ी श्मशान घाट के दो खंभे क्षतिग्रस्त होने से गांव की बिजली ठप होगई। सोमवार की शाम पांच बजे गांव के गुस्साए ग्रामीणों ने भाकियू नेता सुधीर कालखंडे के नेतृत्व में करमू खेडी बिजलीघर पहुंचकर एक घंटा बिजली आपूर्ति ठप कर दी। मामले की पूरी जानकारी अधिशासी अभियंता व एसडीओ चतुर्थ को फोन से दी। भाकियू नेता सुधीर कालखंडे ने बताया कि बिजली अधिकारियों को मंगलवार सुबह दस बजे तक गांव के श्मशान घाट के बिजली खंभे लगवाकर आपूर्ति चालू कराए जाने की मांग की है। आपूर्ति चालू न होने पर करमूखेड़ी बिजलीघर पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में पूर्व प्रधान सुभाष चंद डाबरा, भूरा, यूनुस खान, मीरहसन, इरफान, महबूब, आसिफ, याकूब, मोहम्मद इकराम, आशीष, सुहैल, वकील, नवेद, रामपाल सिंह, जगपाल सिंह,हरेंद्र अली हसन, लोकेंद्र समेत गांव की महिलाएं शामिल रहे।