{"_id":"5ac7bbd34f1c1bc8618b5dd1","slug":"61523039187-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमानजी की कृपा से प्राप्त होता है असीम फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमानजी की कृपा से प्राप्त होता है असीम फल
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
कस्बा स्थित सनातन सत्संग भवन में सुंदर कांड समिति द्वारा सामूहिक रुप से अखंड सुंदर कांड का सस्वर पाठ किया गया।
इस दौरान भजनों के माध्यम से शिव-पार्वती, गणेश, राधा-कृष्ण, श्री राम-जानकी, मां जगदंबे आदि देवों का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद महाराज ने श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान के विषय में बताया। कहा कि चारों युगों में हनुमान ही अजर-अमर हैं। उनकी पूजा अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होता है। जिस पर हनुमान प्रसन्न हो जाते हैं, उसको स्वत: बल-बुद्धि, और विद्या की प्राप्ति हो जाती है। इसके बाद 108 दीपकों से हनुमान की महा आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर पंडित राधेश्याम शर्मा, अमरनाथ बजाज, हिमांशु जुनेजा, हरीश कुमार, सुंदर श्याम, अवनीश, बोधराज नारंग, इंदु, राखी, वंदना, कोमल, नीलम शर्मा और सुभाष शर्मा आदि का सहयोग रहा।
नौ और दस अप्रैल को आर्य वैदिक सत्संग
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद स्थित पाल धर्मशाला में नौ और 10 अप्रैल को महाशय श्यामलाल आर्य की स्मृति में आर्य वैदिक सत्संग एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। डाक्टर देवेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि आर्य विद्वानों द्वारा प्रवचन किए जाएंगे।