फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धूमधाम से मनाया श्री महर्षि कश्यप जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

धूमधाम से मनाया श्री महर्षि कश्यप जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

Fri, 06 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया श्री महर्षि कश्यप जन्मोत्सव,  निकली भव्य शोभायात्रा
महर्षि कश्यप जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

शामली। अखिल भारतीय महर्षि कश्यप विकास मंच की ओर से महर्षि कश्यप जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कश्यप समाज की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह दुकानदारों व व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

बृहस्पतिवार को शहर के माजरा रोड स्थित वेदांश मैरिज होम में अखिल भारतीय महर्षि कश्यप विकास मंच की ओर से महर्षि कश्यप जन्मोत्सव पर सुबह आठ बजे हवन- यज्ञ विधि विधान से संपन्न कराया गया। दोपहर मंच के संस्थापक पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित करके सभा का शुभारंभ किया गया। जम्मू-कश्मीर से आए रमेश कश्यप, जयपुर से आए बजरंग लाल मेहरा, चंडीगढ़ से हेमराज कश्यप आदि वक्ताओं ने महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव प्रकाश डालकर उनके बताए गए सिंद्धातों पर चलने का निर्णय लिया गया। शाम चार बजे के बाद माजरा रोड स्थित वेदांश पेलेेस से महर्षि कश्यप जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा सुंदर- सुंदर झांकियों व बैंडबाजों के साथ शहर के माजरा रोड, भिक्की मोड़, धीमानपुरा, शिवचौक, हनुमान रो़ड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक, अजंता चौक, बुढ़ाना रोड, अस्पताल रोड़, मिल रोड अग्रसेन चौक से होकर मुख्यमार्गों से होकर निकाली गई। शोभायात्रा का शहर के व्यापारियों व दुकानदारों द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा में एकलव्य, लवकुश, राधा कृष्ण, श्री दुर्गा, शिव- पार्वती आदि सुंदर झांकी शामिल रही। अखिल भारतीय महर्षि कश्यप विकास मंच के संरक्षक रघुवीर सिंह कश्यप, राजकुमार कश्यप, रोशनलाल कश्यप, सुभाष कश्यप, देेवेंद्र सिह कश्यप, सोमपाल कश्यप, इंद्रपाल सिंह कश्यप, प्रदीप कश्यप, अध्यक्ष भारत कश्यप, उपाध्यक्ष पवन कश्यप, मंगताराम कश्यप, पल्टू राम कश्यप, महासचिव संजीव कश्यप, कोषाध्यक्ष नीटू कश्यप, सचिव विकास कश्यप, डॉक्टर अनिल कश्यप, राजेंद्र कश्यप, शिवकुमार कश्यप, छत्रपाल कश्यप, जयपाल कश्यप, रमेश कश्यप, यशपाल कश्यप, इंद्रपाल कश्यप, मांगीराम कश्यप, हरवीर कश्यप, राजकुमार कश्यप, सुरेश कश्यप, भूपेंद्र कश्यप, विश्वास कश्यप, गौरव कश्यप का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed