फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जर्जर तार टूटकर गिरे, हंगामा

जर्जर तार टूटकर गिरे, हंगामा

Sun, 04 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जर्जर तार टूटकर गिरे, हंगामा
कांधला (शामली)। गांव अंबेहटा में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से किसान का परिवार बाल-बाल बच गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा करते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की। शनिवार की दोपहर किसान यामीन अपने परिवार के साथ आंगन में बैठा हुआ था। इसी समय छत से गुजर रहे तार टूटकर उसके आंगन में गिर गया। किसान और उसके परिवारीजन बाल-बाल बच गए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की हैं। चेतावनी दी कि अगर मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान इंतजार, सुलेमान, रहबर, शहजाद, हाजी सलीम, असगर, आरिफ, सलीम, फरहत, इसरार, खालिद, जमशेद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed