फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विजयी होने पर प्रत्याशियों के समर्थकों ने मनाया जश्न

विजयी होने पर प्रत्याशियों के समर्थकों ने मनाया जश्न

Tue, 30 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विजयी होने पर प्रत्याशियों के समर्थकों ने मनाया जश्न
थानाभवन।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति के संचालक पद के लिए सोमवार को मतदान प्रारंभ हुआ। पुलिस व पीएसी शांति व्यवस्था के लिए मौजूद रही। शाम को चुनाव परिणाम घोषित होने पर विजेता प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने जीत की खुशी मनाई।
थानाभवन ब्लाक क्षेत्र की यारपुर, गुराना, बूंटा, खेड़ा गदई साधन सहकारी समिति के संचालक पदों के लिए 1294 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में गुराना से महिला प्रत्याशी लिल्लो ने 102 वोट लेकर जीत दर्ज की। बूंटा से अनारक्षित सफतेन ने 70 वोट लेकर जीत दर्ज की। खेड़ा गदाई से अमरपाल ने 172 वोट और नकुल 151 वोट लेकर जीत दर्ज की। यारपुर से अर्जुन सिंह ने 254, ऋषिराज ने 241, जगपाल सिंह ने 241 वोट लेकर जीत दर्ज की। मतगणना होने पर निर्वाचन अधिकारी ने जीत दर्ज करने वाले संचालकों को प्रमाण पत्र दिया। वहीं, थानाभवन से ठाकुर रविंद्र सिंह और मोंटी को निर्विरोध संचालक चुना गया।
विज्ञापन

तीन समितियों का चुनाव संपन्न
झिंझाना। वेदखेड़ी साधन सहकारी समिति के नौ संचालकों में से वेदखेडी से ओमपाल और बीबीपुर से मैनपाल को निर्विरोध चुन लिया गया था, जबकि सात पदों के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर तिसंग से मेजर सिंह 43, अहमदगढ़ से मनजीत कौर 86 वोट, पटनी परतापुर से पुष्पेंद्र 53, अशरफपुर से गुरदयाल 65 ने जीत दर्ज की। चौतरा मंसूरा से रिछपाल 265, ओदरी से ताहिर 81 वोट मिलने पर विजयी घोषित किया गया। याहियापुर समिति के लिए केरटू से अनुराधा 72, सींगरा से जगदीश 102 ने जीत दर्ज की जबकि अनिल उल्हैनी, सरोजबाला खानपुर जाटान, इसराईल बिन्ना माजरा, अजय कुमार मछरौली से चुने गए। वहीं सूबरी की सीट अनुसूचित की होने के कारण रिक्त रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरमाफी समिति के लिए आशुतोष झिंझाना, हौसंगपुर से नरेश, टपराना से चांद, पेलखा से यशपाल सिंह, दरगाहपुर से मुनेश, चोंदाहेडी सें सतबीरी, ताना से पाल्ला उर्फ ब्रजपाल, पुरमाफी से यश कुमार विजयी रहे है। जबकि तेजपाल मालैंडी और नरेश हौसंगपुर निर्विरोध चुने गए। परिणाम घोषित होने पर विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी मनाई।

विजयी प्रत्याशियों ने ढोल बाजे के साथ मनाया जश्न
चौसाना । सहकारी समिति दथेड़ा में छह सीटों पर चुनाव सम्पन्न हुआ। जीतने वाले प्रत्याशियों ने ढोल बाजे के साथ खुशी मनाई और मिठाई बांटी।
चौसाना सहकारी समिति के लिए कृष्णपाल निवासी भोगीमाजरा, मुन्नी निवासी जिजौला, सुशीला निवासी टोडा,सोमपाल निवासी खोडसमा निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान के बाद जीतने वाले प्रत्याशी राजेश मित्तल, महेंद्र सैनी पठानपुरा, रिजवान, रियासत बल्लामाजरा ने जीत हासिल की। इसके अलावा दथेड़ा सहकारी समिति के लिए संचालक के नौ पद में से सात पर चुनाव हुआ, जबकि लव्वा दाउदपुर और ताहरपुर पर निर्विरोध चुनाव हुआ। दथेडा के गढी हसनपुर से संजय कुमार अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतो से हराकर जीत हासिल की। जिसके बाद जीते प्रत्याशियों ने ढोल बाजे के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed