{"_id":"5a60dc9c4f1c1b6f268b514f","slug":"61516297372-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों को एआरटीओं ने किया यातायात नियमों के प्रति जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों को एआरटीओं ने किया यातायात नियमों के प्रति जागरुक
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जीवन अनमोल है और हेलमेट जरूर लगाएं
शामली।
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन सभी स्वयंसेवकों को अनुशासन और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एआरटीओ मुंशीलाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
क्षेत्र के गांव सिंभालका में वीवी इंटर कॉलेज का दस दिवसीय एनएसएस शिविर चल रहा है। बृहस्पतिवार को शिविर का दूसरा दिन रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरटीओ मुंशीलाल ने सभी स्वयंसेवकों को यातायात नियमों केे प्रति जागरूक करते हुए सभी को वाहनों को सावधानी पूर्वक चलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है। इसलिए वाहन चलाते समय सभी छात्र हेलमेट अवश्य लगाएं। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनुराग शर्मा ने नैतिक मूल्यों का ज्ञान कराते हुए सभी को अनुशासन का महत्व समझाया। प्रधानाचार्य एसके आर्य और प्रदीप आर्य ने सभी को स्वच्छता के लाभ बताते हुए अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। सभी स्वयंसेवकों ने गांव में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस दौरान राजबीर सिंह, अर्जुन राय, डॉक्टर विजय, सुभाष कुमार, दिनेश तोमर, विनोद कुमार, शाहिद, श्रवण कुमार, रमेश, सुशील, वंश वर्मा, फिरोज, विशाल, फरमान, इंतजार, अरशद, राहुल, नाजिम आदि मौजूद रहे।