{"_id":"5a5fa0064f1c1b5f268b4f6a","slug":"61516216326-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस में प्रतिभाग करने बढ़ती है देश और समाज सेवा की भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस में प्रतिभाग करने बढ़ती है देश और समाज सेवा की भावना
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली ।
शहर के वीवी इंटर कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना का दस दिवसीय शिविर का शुभारंभ गांव सिंभालका में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक डीआईओएस ने किया।
बुधवार को वीवी इंटर कॉलेज का दस दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ गांव सिंभालका स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सभी छात्रों को अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने से छात्र के जीवन चरित्र का निर्माण होता और उन्हें देश सेवा व समाज सेवा करने का मौका भी मिलता है। कॉलेज प्रधानाचार्य एसके आर्य व उप प्रधानाचार्य प्रदीप आर्य ने भी एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने छात्रों को बताया कि शिविर में भाग लेने से उन्हें आगे चलकर यूनिवर्सिटी लेवल पर दाखिला लेने पर पांच से दस प्रतिशत अंकों की छूट मिलती है। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। इस दौरान अमरपाल सिंह, प्रमोद कुमार, प्रदीप आर्य, संदीप मित्तल, प्रमोद, केडी यादव, राजीव गोयल, गौरव, राजनाथ, उमर कुरैशी, विशाल जीत सिंह, समीर बेग, मोहित, इरफान बेग, अरशद, शशिकांत आदि मौजूद रहे।