{"_id":"5a4921bb4f1c1b09788b5cc6","slug":"61514742203-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष 201","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष 201
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विकास परियोजनाओं को लगेंगे पंख
शामली। वर्ष 2018 में जिले की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी होने से विकास कार्य को पंख लगेंगे। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली पूर्वी यमुना नहर की पटरी का सुंदरीकरण के लिए वर्ष 2016 में 40 करोड़ रुपये की परियोजना शासन से स्वीकृत हुई थी।
इस परियोजना में पानीपत-खटीमा मार्ग पर करमूखेड़ी पुल से लेकर भैैंसवाल गांव तक नहर की पटरी तक सुंदरीकरण के 13 करोड़ रुपये की लागत से नहर की पटरी का डौला कार्य पूरा हो पाया है। पूर्वी यमुना नहर पर जिला मुख्यालय और आवासों को जोड़ने के लिए दोनों पुल कार्य अधर मे लटका हुआ है। इस परियोजना में शासन से 27 करोड़ रुपये की धनराशि की मांग की गई थी। इस साल में पूर्वी यमुना नहर की पटरी के सुंदरीकरण लिए धनराशि मिलने से परियोजनाओं के पूर्ण होने की उम्मीद है। बधेव गांव के जंगल में जिला मुख्यालय पर डीएम का आवास व जिलास्तरीय अधिकारियों के आवास,, सीएमओ कार्यालय भवन का ज्यादातर कार्य पूरा हो गया है। नए साल में जिला मुख्यालय के भवनों व आवासों की परियोजनाएं पूूूरी होने की उम्मीदें हैं।
जिला मुख्यालय के भैंसवाल गांव से दिल्ली- यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले बाईपास की स्वीकृति वर्ष 2016 में हुई थी। वर्ष 2017 में 3.5 किमी भैंसवाल बाईपास के निर्माण व किसानों के लिए मुआवजा के लिए शासन से चार करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। शासनादेश के निर्देश पर भैसवाल का मुआवजा वितरण व मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। वर्ष 2018 में दिल्ली-यमुनोत्री को मिलाने वाले भैंसवाल बाईपास का निर्माण पूरा होने की संभावना हैं। दिल्ली- यमुनोत्री मार्ग का वर्ष 2017 मे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में शामिल होकर 709 नंबर आवंटित हो चुका है। दिल्ली- यमुनोत्री फोरलेन को नए साल में बजट मिलने व निर्माण एजेँसी की नियुक्ति हो जाने के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार से दिल्ली- यमुनोत्री मार्ग निर्माण व शामली बाईपास की जद में किसानों के लिए मुआवजा धनराशि आने से अवशेष बैनामों का कार्य शुरू हो जाने की उम्मीद है। मेरठ- करनाल पर जाम से मुक्ति के लिए शामली मे बुढ़ाना रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज पिछले तीन सालों से प्रस्तावित है। रेलवे और सेतु निगम के सहयोग से 42 करोड़ रुपये की लागत से सेतु निगम ने बुढ़ाना रोड पर ओवरब्रिज, काबड़ौत में दस करोड़ की लागत से कृष्णा नदी चार लेन का पुल व कृष्णा नदी में सल्फा गाव में पुल का निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
नए साल में तीन बिजलीघर होंगे चालू
शामली। नए साल में तीन बिजलीघर कार्य पूरा होने से बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। नए साल में 27 हजार बिजली कनेक्शन मिलने के बाद उपभोक्ताओं के घर बिजली से रोशन होंगे। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि नए साल में इस्सौपुरटील, खोडसमा, ऊन बिजली घर चालू हो जाने से बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि 27 हजार घरों में बिजली के कनेक्शन दिए जाने से उनके घर बिजली से जगमगाएंगे।
समझौते से होगी सवारियों की राह आसान
शामली। वर्ष 2017 में जाम से जूझते हुए लोगों को नए साल में राहत मिलने व यूपी- हरियाणा, पंजाब, हिमाचल राज्यो से समझौते होनेेेे से परिवहन सेवाओं की सुुविधाओं में विस्तार होने की अपेक्षा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अफसर वर्ष 2016 से हरियाणा, पंजाब हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर राज्यों से समझौते करके रोडवेज बसों की सुविधाओं में विस्तार करना चाहते है। वर्ष 2016-17 में दो चरणों में प्रदेश के रोडवेज के अफसरों की चंडीगढ़ में बैठक आयोजित करके दूसरे राज्यों में रोडवेज बसों के संचालन करने के लिए समझौते करके रूट व परमिटों के एग्रीमेंट किए थे। वर्ष 2017 में राजस्थान के साथ हुए समझौते के अनुरूप दिसंबर 2017 में 24 परमिट के आधार पर राजस्थान के महत्वपूर्ण शहरों के लिए यूपी रोडवेज बसों का संचालन हो चुका है। उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर राज्य के लिए यूपी रोडवेज बसों के संचालन के लिए समझौता हो चुका है। नए साल में हरियाणा- पंजाब, हिमाचल राज्यों के लिए समझौता होकर परिवहन सेवाओं में सुधार होने की संभावना है, जिससे शामली जिले को हरियाणा- पंजाब, हिमाचल में सवारियों की राह आसान होगी।