फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवा पीढ़ी को संस्कार की सबसे से ज्यादा जरूरत

युवा पीढ़ी को संस्कार की सबसे से ज्यादा जरूरत

Sat, 30 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
युवा पीढ़ी को संस्कार की सबसे से ज्यादा जरूरत
शामली। दिगंबर जैन साधु सेवा समिति और सकल जैन समाज की ओर से जागृति कारी संत उपाध्याय श्री 108 नयन सागर मुनि राज के 25वां रजत दीक्षा दिवस महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर जैन संत नयन सागर महाराज ने कहा कि मौजूदा दौर में संस्कारों के बिना युवा पीढ़ी का पतन हो रहा है। युवाओं को संस्कारों को दिए जाने की आवश्यकता है। संस्कार से परिवार-समाज व राष्ट्र विकसित होता हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 12.30 बजे दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में श्री 108 नयन सागर महाराज के 25वें रजत दीक्षा दिवस का शुुुभारंभ ध्वजारोहण चित्र-अनावरण व दीप प्रज्वलन से किया गया। जैन संत का स्वागत जेेके जैन, आलोक जैन, आशीष जैन द्वारा किया गया। ध्वजारोहण अनिल कुमार, मुकेश कुमार जैन, ने किया गया। मंच का उद्घाटन सेवा राम व सुभाष चंद जैन ने किया गया। चित्र का अनावरण अनिल कुमार और पंकज कुमार जैन ने किया। पाद प्रक्षालन सुखपाल चंद जैन व सचिन जैन व जूली जैन ने किया। पीयूष जैन, उमंग जैन ने शास्त्र भेंट किया गया। दीपक कुमार व राजीव जैन ने गुरू पूजा की।
विज्ञापन

महेश चंद जैन, सम्यक कुमार जैन संभव कुमार जैन ने गुरू की आरती उतारी। दीक्षा दिवस में जागृति कारी संत उपाध्याय श्री 108 नयन सागर जी मुनि राज ने कहा कि परिवारों के संस्कारों से ही आज के युग में परस्पर ईंष्या, द्वेष माया, आदि का निराकरण हो सकता है। मनुष्य जीवन की सार्थकता उसके त्याग और संयम पर आधारित है। महाराज श्री ने कहा कि मनुष्य कितने वर्ष जिया जरूरी नही है, बल्कि वह अपना जीवन कैैसे जिया महत्व पूर्ण है। मौके पर प. उप्र के मुजफ्फरनगर, मेेरठ, सहारनपुर, जिलों के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, अलीगढ़, आगरा, ग्वालियर महाराष्ट्र आदि स्थानों से श्रद्धालुओं ने जैन संत का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मोहित जैन, पंकज जैन, ललित जैन, दीपक जैन, राजीव जैन, मनोज जैन, संजीव जैन, सचिन जैन, अजय जैन, महेश जैन, कमल जैन, निर्मल जैन, पीयूष जैन कार्यक्रम संयोजक प्रविंद्र जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed