{"_id":"5a4533e34f1c1b686a8bc557","slug":"61514484707-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग की टीम ने पशु चरान की भूमि मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग की टीम ने पशु चरान की भूमि मुक्त कराई
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग ने मुक्त कराई 100 बीघा सरकारी जमीन
थानाभवन (शामली)। राजस्व विभाग की टीम ने थानाभवन क्षेत्र के पट्टी नौगांव में पशु चरान की लगभग 100 बीघा जमीन से अवैध कब्जा हटवा दिया। उक्त भूमि पर बोई गई फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करा दिया गया।
थानाभवन क्षेत्र के पट्टी नौगांव में पशु चरान की लगभग 100 बीघा जमीन पर गांव के लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। छह माह पूर्व भी इस जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया था, लेकिन आरोपी पक्ष ने फिर से कब्जा कर जमीन पर फसल बुवाई कर दी। बृहस्पतिवार को कानूनगो सुरेश पाल और रामपाल शर्मा पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और ट्रैक्टर चलवाकर अवैध कब्जा कर बोई गई फसल को नष्ट करा दिया। उन्होंने बताया कि उक्त जमीन पर सतीश, महेंद्र, पीतम, घसीटा, मंगलू, देवीदास, मित्रपाल आदि ने कब्जा कर रखा था। चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की , तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान लेखपाल अंकुर व जगपाल सिंह, सहित ग्रामीण सोमपाल ,बृजेश, इंदर, सुनील, राजू भगत और प्रदीप आदि मौजूद रहे।
पोते पर लगाया मारपीट का आरोप
थानाभवन। क्षेत्र के ग्राम चंदेनामाल निवासी कश्मीरा पुत्र भोलू ने थाने में तहरीर देकर कि अपने पोते पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज करता है और विरोध करने पर मारपीट करता है। कश्मीरा ने आरोपी पोते के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।