फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुख्यमंत्री हेल्प लाइन व एंटीभूमाफिया के बारे में अधिकारियों का दिया प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री हेल्प लाइन व एंटीभूमाफिया के बारे में अधिकारियों का दिया प्रशिक्षण

Tue, 26 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेल्प लाइन व एंटीभूमाफिया के बारे में अधिकारियों का दिया प्रशिक्षण
कार्यशाला में अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं एंटी भूमाफिया के विषय में एडीएम एवं वित्त राजस्व शिवबहादुुुुर सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। एडीएम वित्त व राजस्व शिवबहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन मुख्यमंत्री का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाना है। हेल्पलाइन में प्रदेश के सभी जिले का कोई भी नागरिक अपनी समस्याओं व शिकायत दर्ज करा सकता हैं। फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समय पर निस्तारण कराया जाएगा।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतकर्ता अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से गरीब व्यक्ति भी बिना कुछ खर्च किए लैंडलाइन अथवा मोबाइल फोन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का उद्देश्य शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करते हुए शिकायतों की संख्या को कम करना हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को ब्लॉक, थाना ,तहसील तथा जनपद मुख्यालय स्तर को रखा गया है। ब्लाक स्तर पर बीडीओ, ब्लॉक एजूकेशन अधिकारी व पीएचसी के डॉक्टर, थानास्तर पर एसओ, तहसील स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार, सीओ व जनपदीय स्तर पर जिला कृषि अधिकारी, मनोरंजन अधिकारी आदि को जोड़ा गया है। इस कार्यशाला में मैनेजर शशांक मित्तल ने कार्यशाला में संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह एसडीएम सुरजीत सिंह नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह व जनपदीय स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed