फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   क्रिसमस डे की तैयारी पर बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

क्रिसमस डे की तैयारी पर बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Thu, 21 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस डे की तैयारी पर बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने धमाल मचाया
विज्ञापन

शामली । शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में क्रिसमस डे की पूरी तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में सभी को लुभा रहे हैं। बच्चों ने सुंदर पोशाक पहनकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान रंगांरग कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शांति का संदेश दिया। स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों के सशक्त माध्यम से अपनी धाक जमाई। स्कूल स्टाफ ने बच्चों का मनोबल बढ़ाकर और अच्छे कार्यक्रम की तैयारियां करने के लिए प्रेरित किया।

बृहस्पतिवार को शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस डे के को लेकर पूरी तैयारी चल रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास कराया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ फादर बिजू टोर ने किया। उप प्रधानाचार्य फादर बेंजामीन ने बच्चों को क्रिसमस डे की महत्ता बताते हुए प्रभु यीशु द्वारा दिए गए प्रेम के संदेश को समझाया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारकर ही आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। प्रतिभा को निखारने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। बच्चे ही आगे देश का भविष्य हैं। इसलिए पढ़ाई के साथ ही बच्चों को अनेक कार्यक्रमों और खेलकूद में हिस्सा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न नाटक और नाटिकाओं के द्वारा प्रभु यीशु के जन्म का सजीव वर्णन करते हुए उनका गुणगान किया। कार्यक्रम का समापन छात्र छात्राओं को सांता क्लाज द्वारा चॉकलेट वितरित कर किया गया। इस दौरान सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed