{"_id":"5a316cb14f1c1b6e468ba312","slug":"61513188529-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्त कॉलेज बना एकीकृत छात्रवृति परीक्षा का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्त कॉलेज बना एकीकृत छात्रवृति परीक्षा का केंद्र
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
वर्ष 2018 में जनपद में होने वाली एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए देशभक्त इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसके लिए सभी छात्र-छात्राएं 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि हर वर्ष परीक्षा नियामक इलाहाबाद द्वारा एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन कराया जाता है। जिसके लिए बुधवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित देशभक्त इंटर कॉलेज को एकीकृत परीक्षा का केंद्र बनाया है। जो भी छात्र-छात्रा परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहता है वह सभी 28 फरवरी 2018 तक अपने अपने आवेदन पत्र देशभक्त इंटर कॉलेज में जमा करा सकते है। आवेदन पत्र जमा होने के बाद ही बोर्ड के द्वारा परीक्षा का कार्यक्रम तय किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सभी वीवी इंटर कॉलेज स्थित डीआईओएस कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।
वुशू में विजेता बनने पर छात्र को किया सम्मानित
शामली। शहर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्र हर्ष कुमार ने वुशू प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को खेल निदेशालय की ओर से पिंटू व्यायामशाला में आयोजित हुई थी। जिसके चलते बुधवार को छात्र के कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक अनुज तायल, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग और प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने स्वागत करते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान धीर सिंह, साकेत निर्वाल, रामनाथ, फूल कुमार, शिवकुमार, उमा, साक्षी, घनश्याम, अमित, मोहित, विकास आदि मौजूद रहे।