{"_id":"5a185c564f1c1b60678bd560","slug":"61511545942-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
जानीखुर्द। मेरठ बागपत मार्ग पर गांव डालूहेडा के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जिला बागपत के बालैनी का रहने वाला सौरभ शुक्रवार की शाम किसी काम से मेरठ के लिए अपनी बाइक से चला। मेरठ बागपत मार्ग पर गांव डालूहेड़ा के नजदीक पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने सौरभ की बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार सौरभ घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल सौरभ को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन