{"_id":"59caa14f4f1c1b7a548b4895","slug":"61506451791-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की ओर यमुना ने किया जबरदस्त कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की ओर यमुना ने किया जबरदस्त कटान
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया है, लेकिन कटान जारी है। मंगलवार को यमुना ने हैदरपुर में कटान किया। जिसके चलते पानी यमुना तटबंध की ओर बढ़ने लगा।
सोमवार को रात तक यमुना का जलस्तर 229.90 मीटर तक पहुंच गया था। जबकि खतरे का चेतावनी निशान 230 मीटर पर है। वहीं हैदरपुर के आधा दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि यमुना में बह गई थी। क्षेत्र में बारिश बंद होने के कारण मंगलवार सुबह यमुना का जल स्तर घटना शुरू हो गया था। मंगलवार दोपहर दो बजे घटकर 229.50 मीटर पर आ गया था। वहीं, यमुना पुल से सटे गांव हैदरपुर के किसानों की भूमि का कटान भी बढ़ गया। आसपास के किसानों के गन्ने के खेत, ज्वार के खेतों में यमुना का पानी भर गया। सिंचाई विभाग के बेलदार राज कुमार शर्मा ने बताया कि कटान होने के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।