फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मन से मन्नत मांगने पर त्रिलोकपुरी देवी करती है इच्छा पूरी

मन से मन्नत मांगने पर त्रिलोकपुरी देवी करती है इच्छा पूरी

Sat, 23 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मन से मन्नत मांगने पर त्रिलोकपुरी देवी करती है इच्छा पूरी
बाला सुंदरी मंदिर की महिमा अपरंपार
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला राजोवाला स्थित प्राचीन माता त्रिलोकपुरी देवी बाला सुंदरी मंदिर की महिमा निराली है। भक्तों की मन की मुरादें यहां पूरी होती हैं। नवरात्र में इस मंदिर में पूजन का विशेष महत्व है। वहीं, नवरात्र में चतुर्दशी पर यहां भव्य मेला भी लगाया जाता है।

इस प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर की स्थापना लगभग 81 वर्ष पूर्व लाला उग्रसेन द्वारा कराई गई थी। मंदिर समिति के प्रबंधक जितेंद्र पुत्र धनप्रकाश है। उन्होंने बताया कि पहले यह मोहल्ला कायस्थवाड़ा मोहल्ले के नाम से विख्यात था, तब यहां कायस्थ बिरादरी के लोग बड़ी संख्या में रहते थे। वहीं मां बाला सुंदरी की प्रतिमा यहां स्थापित कराने के लिए लाए थे। बाद में बाबा अर्जुन दास के कहने पर मूर्ति स्थापित की गई और मंदिर का निर्माण किया गया। मंदिर में करीब 40 साल से लिलौन गांव निवासी रामकिशोर पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि त्रिलोकपुरी माता के प्रति भक्तों की अलग ही आस्था है। सच्चे मन से मन्नत मांगने वाले व्यक्ति की इच्छा पूरी होती है। उन्होंने बताया कि शारदीय और चैत्र शुक्ल नवरात्र में चतुर्दशी पर यहां मेला लगता है। शामली शहर के साथ ही दूरदराज से श्रद्धालु यहां प्रसाद चढ़ाने आते हैं और मन्नत मांगते हैं। रोजाना ही मंदिर में पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। वहीं, नवरात्र में यहां पूजन करके श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed