{"_id":"59c015494f1c1b8f688b541a","slug":"61505760585-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
आरके इंटर कॉलेज में दो दिवसीय शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन दौड़, कूद और गोला फेंक की विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिता हुई, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ आरके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने किया। व्यायाम शिक्षक योगेंद्र मलिक ने बताया कि पहले दिन की प्रतियोगिताओं में 800 मीटर दौड़ बालिकाओं के जूनियर वर्ग में जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा। वहीं, सीनियर वर्ग में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तीसरे स्थान पर जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में 600 मीटर दौड़ में केजीएस स्कूल भैंसवाल की छात्राओं ने प्रथम और द्वितीय तथा हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा तीसरे स्थान पर रही। वहीं, 100 मीटर दौड़ में जूनियर और सीनियर बालिका वर्ग में केकेजीएस की छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं।
उधर, 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में आरके इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रथम और द्वितीय तथा जनता इंटर कॉलेज बाबरी का छात्र तीसरे स्थान पर रहा। 600 मीटर जूनियर वर्ग में भी प्रथम और द्वितीय स्थान आरके इंटर कॉलेज शामली तथा तीसरा स्थान जनता इंटर कॉलेज बाबरी के छात्र ने प्राप्त किया। 100 मीटर सब जूनियर वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान महर्षि इंटर कॉलेज नाला के छात्र रहे। गोला फेंक के जूनियर वर्ग में आरके इंटर कॉलेज प्रथम, महर्षि इंटर कॉलेज का छात्र द्वितीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में आरके इंटर कॉलेज प्रथम, सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान विकास तोमर, फूल कुमार, अमरपाल, संगीता देवी, बिदुर पंवार, सीमा वर्मा, वीरेंद्र सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।