फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राशन वितरण को लेकर हो रही राजनीति

राशन वितरण को लेकर हो रही राजनीति

Sat, 09 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
राशन वितरण को लेकर हो रही राजनीति
शामली।
विज्ञापन

ऊन ब्लाक क्षेत्र के गांव टोड़ा में राशन वितरण की दुकान को लेकर राजनीति हो रही है। शुक्रवार को एक पक्ष ने राशन डीलर पर वितरण में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। तो वहीं कुछ लोगों ने राशन डीलर के पक्ष में शिकायतों को फर्जी बताया।
शुक्रवार को टोड़ा गांव के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। एक पक्ष में जयदेव सिंह, बबलू, महबूब, पुष्पेंद्र, पालो, सतेंद्र सिंह, जोगेंद्र, कालूराम, इदरीश, मंजूरा आदि ने बताया कि पूर्व प्रधान पक्ष के लोग राशन डीलर के खिलाफ झूठी शिकायतें करके परेशान कर रहे हैं। क्योंकि राशन डीलर ने अपात्र लोगों को राशन देना बंद कर दिया है। वहीं, दूसरे पक्ष से भी दर्जनों लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राशन डीलर पर राशन वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बताया कि पांच सितंबर को ही तहसील दिवस में राशन डीलर की शिकायत की गई थी, लेकिन उसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई कराई जाए। यदि शिकायत झूठी मिलती है, तो शिकायत करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
फोटो...
शामली। खेड़ीकरमू की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पलता और बबीता के समर्थन में अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंची। बताया कि गत छह सितंबर को गांव में वह टीकाकरण सर्वेक्षण में लगी थीं। पुष्टाहार वितरण के लिए बबीता पुष्टाहार लेकर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे रोक लिया और पुष्टाहार आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचाने में मदद करने की बात कहकर बोरी खोलकर सड़क पर गिरा दी और फोटो खींच लिया। इसके बाद झूठी शिकायत कर दी कि पुष्टाहार बाजार में बेचा जा रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अवैध वसूली की मांग करता है। मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस कनेक्शन देने को लगाया शिविर
शामली। गांव टिटौली में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की हरे कृष्णा इंडेन गैस एजेंसी की ओर से गैस कनेक्शन वि तरित शिविर लगाया गया। इसमें कंपनी की ओर से सेल्स मैनेजर साधना वासुदेवा भी मौजूद रहीं। उन्होंने गैस कनेक्शन लेने और गैस सिलेंडर उपयोग के दौरान जरूरी सावधानियों के बारे में बताया। इस दौरान राहुल सिंह, कुलदीप सिंह, राहुल शर्मा, दीपक शर्मा, सुनील, मोहित, गौरव मलिक, सौरभ, ब्रह्मपाल, सुधीर, अनुराग शर्मा और सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed