{"_id":"59a85a724f1c1b14278b4a99","slug":"61504205426-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी उमराकौर के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी उमराकौर के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद कॉलेज के 16 खिलाड़ियाें का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
सहारनपुर के जंधेड़ा में स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज में मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें जूनियर और सब जूनियर वर्ग में छात्राओं ने अच्छा प्रतिभाग कर विजेता रही है। जिसमें सब जूनियर वर्ग में कॉलेज की टीम ने मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की टीम को हराकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्रों की जूनियर, सब जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद 16 छात्र छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसमें आरजू, अंशिका, दीपिका, अनु, कनिका, अक्षय, शुलभ, अंकुर आदि रहे। कॉलेज प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा नेे बताया कि सभी विजेता जनपद बलिया में सात सितंबर से नौ सितंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कॉलेज पहुंचने पर सभी विजेताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान अशोक कुमार, ब्रजपाल शास्त्री, अरुण, शैफाली, अरुण सिंह मौजूद रहे।