{"_id":"59a858754f1c1b09278b49bc","slug":"61504204917-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
शामली।
विधानसभा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान सितंबर से शुरू होगा। एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले जिन मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं है, वह पुनरीक्षण अभियान में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। एडीएम शिव बहादुर सिंह ने बताया कि मतदाता सूची संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण ले लिए कार्यक्रम घोषित हो गया है। 15 सितंबर से 30 अक्तूबर तक दावे और आपत्ति प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद ग्राम सभा, स्थानीय निकाय तथा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठकों में सूची का सत्यापन किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दो जनवरी 2018 को होगा।