{"_id":"599f21b54f1c1b783a8b4988","slug":"61503601077-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरफ्लो होने के कारण तीसरी बार किसानों की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरफ्लो होने के कारण तीसरी बार किसानों की फसल जलमग्न
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
मामौर झील ओवरफ्लो, फसल हुई जलमग्न
कैराना(शामली)। ओवरफ्लो होने के कारण बुधवार रात मामौर झील के किनारे टूट गए। झील का पानी आसपास के खेतों में घुस गया और करीब 250 बीघा फसल जलमग्न हो गई। तीन महीने में तीसरी बार मामौर झील टूटने के कारण फसल जलमग्न हुई हैं।
कैराना कस्बे का पानी नाले द्वारा मामौर झील में जाता है। साथ ही बरसात के कारण मामौर झील पानी से लबालब भरी रहती है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में बारिश हो रही है, जिस कारण मामौर झील ओवरफ्लो हो गई थी। पानी का दबाव बढ़ने के कारण बुधवार रात दो बजे मामौर झील सरकारी उद्यान के पास टूट गई। झील के टूटने से मवी निवासी शिवकुमार, रामकुमार, तेजपाल, सोमपाल, पप्पू, ओमकुमार, राजबीर प्रधान, रामेश्वर आदि किसानों की लगभग 250 बीघा धान, गोभी व गन्ने की फसलें जलमग्न हो गई। इससे पूर्व भी पिछले तीन महीनों में दो बार झील का पानी फसलों में भर गया था। वहीं, किसान शिवकुमार का कहना है कि कैराना से आने वाले पानी की रोकथाम नहीं होने के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने इस समस्या के समाधान की मांग प्रशासन से की है।