{"_id":"598b5d4e4f1c1b3f678b45ef","slug":"61502305614-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोनांगली में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोनांगली में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
गांव नौनांगली में युवक को स्वाइन फ्लू होने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। गांव में पहुंची टीम ने कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया और ग्रामीणों को दवाईयां वितरित की गई।
गांव नौनांगली निवासी पुष्पेंद्र धामा को चार अगस्त को बुखार आया था। गाजियाबाद के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। वहीं हुए मेडिकल परीक्षण में पुष्पेंद्र धामा को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसकी सूचना पर शामली स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। बुधवार को गांव में पहुंची चिकित्सकों की टीम ने पीड़ित युवक के परिजनों से मुलाकात कर बीमारी के बारे में जानकारी की। इसके बाद युवक के मोहल्ले में दवा का छिड़काव कराया गया। फिर ग्रामीणों को बुखार, चर्म रोग आदि की दवाइयों का वितरण किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डाक्टर विनय कुमार ने बताया कि युवक को स्वाइन फ्लू गाजियाबाद जाने के बाद हुआ है। वहीं वह उपचाराधीन हैं। इसके अलावा गांव में एहतियातन कीटनाशक का स्प्रे कराया जा रहा है। इस दौरान कृष्ण कुमार शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, स्वास्थ्य सुपरवाइजर दिनेश कुमार के अलावा जयबीर सिंह, सोनू, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।