फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांध की दीर्घायु की कामना

छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांध की दीर्घायु की कामना

Sun, 06 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांध की दीर्घायु की कामना
शामली।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रतियोगिता बच्चों ने सुंदर राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता बच्चों को उपहार दिए गए। छात्राओं ने राखियां बांधकर छात्रों की दीर्घायु की कामना की। छात्रों ने उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
सेंट आरसी स्कूल में राखी प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य मीनू संगल और डायरेक्टर आदित्य ने सभी को पर्व की बधाई दी। इस दौरान कनिका, सुरभि, नीलिमा, निशा, अंजू, सुरक्षा आदि मौजूद रहे। जैन कन्या इंटर कॉलेज में राखी प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, मान्या गुप्ता द्वितीय और निशि ने तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य रुचिता ढाका, इंदू शर्मा, नीलम, पूनम, रेखा, हरविंदर आदि मौजूद रहे। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में राखी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में शगुन, हिमांशी व त्रिशा और सीनियर वर्ग में मुस्कान, शिवानी व सलोनी विजेता रही। प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने छात्राओं को सम्मानित किया। मेपल्स एकेडमी में राखी प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभाग कर मोर पंख, गणपति व अन्य रंग बिरंगी राखी बनाकर प्रतिभा दिखाई। अनन्या, शिवानी, मैत्री विजेता रही। स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल, प्रधानाचार्य रीटा सिरोही ने सभी को पर्व की बधाई दी। बीएसएम पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व को पर्यावरण रक्षा पर्व के रुप में मनाया। बच्चों ने इको फ्रेंडली राखियां बनाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। स्कूल प्रधानाचार्य निर्मला मलिक, चेयरमैन सूर्यवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने सभी को रक्षा बंधन के बारे में बताया। ब्रिजेश सैनी, अरविंद, नीटू, अंकुुर, अशोक, पवन, मधुबन, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे। भारत विकास परिषद के तत्वाधान में शहर के वीवी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सुंदर राखियां और मेहंदी लगाकर प्रतिभा दिखाई। वीणा अग्रवाल, अनीता बंसल, पिंकी, रेखा, पूजा, अमिता आदि मौजूद रही। कौशांबी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में मोहिता, तंशु विजेता रही। प्रबंधक प्रेमलता, उमेश, पंकज, गरिमा और नेहा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉक गोल्ड एकेडमी में प्रधानाचार्य मनोज और चेयरमैन सुनील ने सभी को अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित करते हुए पर्व की बधाई दी। केके पब्लिक स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई। छात्राओं ने पोस्टरों पर भाई बहन का प्यार दर्शाया। स्कूल प्रबंधक चंदन सिंह, जितेंद्र , रवि, सरिता, लवकुश, सुचिता आदि मौजूद रहे। इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में कन्या जूनियर हाईस्कूल में क्लब की अध्यक्षा निधि गर्ग ने राखी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। रीना, मोनिका, नीलम, सपना, मंजु, प्रिया, पूजा, वैशाली, शालू आदि मौजूद रहे। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने छात्रों और शिक्षकों के हाथों पर बांधी। चेयरपर्सन ऊषा मुंजाल और चेयरमैन चेतन मुंजाल ने पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed