फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पहाड़ों पर थमी बारिश, यमुना का उफान हुआ शांत

पहाड़ों पर थमी बारिश, यमुना का उफान हुआ शांत

Fri, 04 Aug 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों पर थमी बारिश, यमुना का उफान हुआ शांत
अफसरों ने यमुना किनारे गांव के हालात का जायजा लिया
विज्ञापन

शामली/ कैैराना/ चौसाना। पहाड़ों पर बारिश थमने के बाद हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए 94 हजार क्यूूसेक पानी का असर आज तीसरे दिन जिले में बहुत कम हो गया। पिछले 24 घंटे में यमुना के जलस्तर में 55 सेंटीमीटर गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को एडीएम शिवबहादुर सिंह ने एसडीएम कैराना के साथ यमुना किनारे के गांवों का दौराकर हालात का जायजा लिया।

पहाड़ों पर बारिश होने से हथिनीकुंड बैराज से तीन दिन पूर्व 94 हजार क्यूूूसेक पानी छोड़ दिया गया था। पानी छोड़ दिए जाने से यमुना किनारे कलरी, साल्हापुर, नाईनंगला समेत कई गांवों में कटान हो गया था। तीसरे दिन यमुना के जलस्तर का असर कम होना शुरू हो गया। बुधवार की शाम चार बजे यमुना का जलस्तर खतरे के चेतावनी बिंदु से 230.30 मीटर पर रिकार्ड किया गया था। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे कैराना यमुना का जलस्तर 229.75 मीटर रिकार्ड किया गया था। केंद्रीय जल आयोग के प्रतिनिधियों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कैराना यमुना पुल पर 55 सेमी पानी कम हुआ है। उन्होंने बताया कि यदि पहाड़ों पर बारिश नहीं हुई तो शुक्रवार को यमुना का जलस्तर में और गिरावट हो जाएगी। ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता अशोक कुुमार सिंह धीमान ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज पर बृहस्पतिवार की सुबह 11 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। पानी कम होने से शुक्रवार को यमुना का जलस्तर में भारी कमी आ जाएगी। पिछले दो दिनों में यमुना का जलस्तर बढ़ने और आसपास की भूमि का कटान होने के मद्देनजर बृहस्पतिवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एडीएम शामली शिवबहादुर सिंह, एसडीएम कैराना विजय कुमार तिवारी राजस्व निरीक्षक व हलका लेखपाल की टीम के साथ कलरी समेत कई गांवों का दौरा कर मौके का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed