{"_id":"5963cd314f1c1b7d718b45e4","slug":"61499712817-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीपुर जलालाबाद में बनेगा आश्रम पद्धति का विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीपुर जलालाबाद में बनेगा आश्रम पद्धति का विद्यालय
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना ऊन तहसील क्षेत्र के गांव बीबीपुर जलालाबाद में की जाएगी। शासन ने इस संबंध में जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी। इस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जिला प्रशासन के माध्यम से रिपोर्ट भेज दी है।
इस विद्यालय के लिए गांव बीबीपुर जलालाबाद में सात बीघा नौ बिस्सा जमीन का प्रस्ताव पूर्व में बनाकर तैयार कर लिया गया है। शासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना के संबंध में जिला प्रशासन से आख्या मांगी थी। विद्यालय के लिए जमीन की स्थिति के बारे में भी जानकारी की। इसके जवाब में जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने पत्र भेजकर कहा कि विद्यालय की स्थापना के लिए जमीन चिह्नित है और प्रस्ताव भी बनाकर भेजा हुआ है। उनका कहना है कि बीबीपुर जलालाबाद गांव के आसपास का इलाका सामाजिक और शैक्षिक स्थिति से पिछड़ा हुआ है। विद्यालय की स्थापना होने से गरीब वर्ग के बच्चों को इसका काफी लाभ मिलेगा। साथ ही गांव के सड़क परिवहन की व्यवस्था के लिहाज से भी यह उचित स्थान है। इसी लिहाज से इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शासन से मांग की गई है कि विद्यालय निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर बजट मुहैया कराया जाए।
ऑनलाइन व्यवस्था होगी
शामली। पात्र कार्ड धारकों को राशन वितरण के लिए खाद्यान्न आवंटन की ऑनलाइन फीडिंग करनी जरूरी है। सप्लाई चेन मैनेजमेंट एंड टू एंड कंप्यूट्राइजेशन के तहत पहले चरण में ब्लाकवार खाद्यान्न आवंटन की ऑनलाइन फीडिंग की जानी है, लेकिन अभी तक यह फीडिंग नहीं की जा रही है। संभागीय खाद्य नियंत्रक सहारनपुर सरयू प्रसाद ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर खाद्यान्न आवंटन की फीडिंग कराने का निर्देश दिया है, जिसके बाद दूसरे चरण में खाद्यान्न वितरण के सत्यापन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होगी।