{"_id":"595d32104f1c1b87098b45b0","slug":"61499279888-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण की जांच करने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण की जांच करने पहुंचे अधिकारी
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय निर्माण कार्य की जांच करने अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच करते हुए ग्रामीणों से बात की।
बाबरी निवासी आलम खान ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि गांव बाबरी में शौचालय निर्माण में चेक न देकर दुकानदारों से सामान दिलाया गया था। इसके अलावा जो पात्र नहीं है उनके भी शौचालय नहीं बनवा दिए गए। जिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को जिला परियोजना समन्वयक राजकुमार जयसवाल, सचिन वर्मा ब्लाक काोआर्डिनेटर मोहित पुंडीर, कपिल कुमार गांव बाबरी पहुंचे और शौचालयों की जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि प्रधान ने शौचालय की रकम के पैसे चेक द्वारा खुद ही निकाल लिए हमें तो दुकानदार से सामान दिलाया गया है। जांच के दौरान अधिकांश शौचालय पक्के पाए गए तथा उनमें भूसा, उपले, मिले। ज्यादातर शौचालयों में ताला लगा पाया गया। जांच अधिकारी जिला परियोजना समन्वयक राजकुमार जायसवाल ने बताया कि 140 शौचालयों की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।