फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिलामुख्यालय पर बनेगा दो हजार वर्ग मीटर भूमि विकास प्राधिकरण कार्यालय

जिलामुख्यालय पर बनेगा दो हजार वर्ग मीटर भूमि विकास प्राधिकरण कार्यालय

Sat, 01 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिलामुख्यालय पर बनेगा दो हजार  वर्ग मीटर भूमि विकास प्राधिकरण कार्यालय
शामली।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को शामली में विकास प्राधिकरण के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवर अभियंता सहित दो कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे, तो उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं, उन्होंने बताया कि विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन कलक्ट्रेट मुख्यालय पर बनवाया जाएगा। उसके लिए 2000 वर्ग मीटर भूमि के लिए 8,50000 रुपये जमा करा दिए गए हैं।
शुक्रवार को सुबह दस बजे मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने माजरा रोड प्रगति मार्केट स्थित विकास प्राधिकरण के शामली कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों समय पर पहुंचने चाहिए। यदि कोई कर्मी देरी से आएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्यालय में रखी पत्रावली का अवलोकन किया। पत्रावली के रख रखाव दुरुस्त करने का निर्देश दिया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निर्माणाधीन कलक्ट्रेट मुख्यालय पर ही विकास प्राधिकरण कार्यालय बनवाया जाएगा। पूर्व में प्राधिकरण कार्यालय के आवंटित दो हजार वर्ग भूमि की खरीद के लिए 8,50000 रुपये की धनराशि जमा कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने पर कार्यालय का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके बाद उन्होंने डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह से कलक्ट्रेट पहुंचकर मुलाकात की और फिर मुजफ्फरनगर रवाना हो गए।
विज्ञापन


26 जुलाई को खुलेगा रेलपार बाईपास का ई- टेंडर
विकास प्राधिकरण के प्रभारी एसडीओ सुशील शर्मा ने बताया कि शामली रेलपार बाईपास निर्माण के लिए ई टेंडर छोडे़ जा चुके हैं। 26 जुलाई को टेंडर खुलेंगे। उन्होंने बताया कि बाईपास निर्माण में हाईवे के मानक पूरे किए जाएंगे। निर्माण के दौरान रूट डायवर्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौसम साफ रहा, तो अगस्त माह में निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed