{"_id":"66db7f462d690cb6e9098af4","slug":"61-ponds-will-be-renovated-in-the-district-shamli-news-c-26-1-sal1002-127675-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में 61 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में 61 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार
Sat, 07 Sep 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट में डीएम रविंद्र सिंह ने तकनीकी समन्वय समिति की बैठक ली। जिसमें तालाबों के अधूरे पड़े जीर्णोद्धार कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में लघु सिंचाई के सहायक अभियंता राहुल कुमार ने जिलाधिकारी को लघु सिंचाई विभाग द्वारा गत वर्षों में कराए गए कार्यों के बारे में अवगत कराते हुए तालाब जीर्णोद्धार कार्य, चेकडैम निर्माण, रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की जानकारी दी। बताया कि इस साल 61 तालाबों का सुंदरीकरण जिलेभर में होगा। इसके अलावा 237 रूफटाॅप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली एवं 11 निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
बैठक में जिलाधिकारी ने जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ विनय कुमार तिवारी, हरिओम, राहुल कुमार, राज कुमार आदि मौजूद रहे।