{"_id":"61ae527ef8d1ce61b515b42c","slug":"6014-people-got-anti-coronavirus-vaccines-in-the-district-shamli-news-mrt567903721","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 6014 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 6014 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में 6014 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 37.59 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए 62 बूथ बनाए गए थे, जिन पर 16 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने बताया कि 6014 लोगों को टीके लगे हैं, जिनमें 2414 लोगों को पहली डोज और 3600 लोगों को दूसरा टीका लगा है। इस तरह से जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 37.59 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
उधर, अल्पाइन कालेज ऑफ एजुकेशन जलालाबाद में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन कालेज प्रबंध समिति से विनीत बंसल, नितिन गर्ग, कमल गर्ग, अंकित गुप्ता, प्राचार्य रामकिशोर और उप प्राचार्य अजय चौधरी ने किया। कैंप में एक सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी पहला और दूसरा टीका लगाया गया। इस मौके पर कालेज के निदेशक अंकित गुप्ता, मैनेजर शैंकी नामदेव मौजूद रहे। संवाद