{"_id":"62dee000d45d9525756c36d4","slug":"60-temporary-blockers-will-control-the-speed-of-dak-kanwar-shamli-news-mrt5983722174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कांवड़ मार्ग पर बनाए गए 60 अस्थाई ब्रेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कांवड़ मार्ग पर बनाए गए 60 अस्थाई ब्रेकर
विज्ञापन
डाक कांवड़ियों के वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए बनाए गए ब्रेकर
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में डाक कांवड़ियों का रैला सड़कों पर दौड़ रहा है। प्रशासन ने दुर्घटनाओं को रोकने तथा डाक कांवड़ियों के वाहनों की गति नियंत्रित रखने के लिए 60 से अधिक स्थानों पर मिट्टी डालकर अस्थायी अवरोधक बनाए गए हैं।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले डाक कांवड़ियों के वाहनों का रैला दो दिन से चल रहा है। डाक कांवड़ियों के वाहन लगातार सड़क पर दौड़ रहे हैं। इनके अधिक संख्या में होने के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इन्हें रोकने और डाक कांवड़ियों के वाहनों की गति नियंत्रित रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने जिले में मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा लालूखेड़ी से लेेकर हरियाणा बार्डर कैराना यमुना ब्रिज तक 60 से अधिक स्थान चिह्नित किए हैं। वहां पर दुर्घटना का खतरा हो सकता है। इन स्थानों पर मिट्टी के अस्थायी अवरोधक बनाए गए हैं। इन्हें पार करते समय वाहनों की गति कम रहती है।
वहीं, जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि लालूखेड़ी से सहारनपुर तिराहा मोड़ तक तथा कैराना रोड पर पूर्वी यमुना नहर पुल से एनएचएआई द्वारा अस्थायी अवरोधक बनाए गए हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों द्वारा अस्थायी अवरोधक बनाए गए हैं। उन्होंने बताया पूरे कांवड़ मार्ग पर 60 से अधिक स्थानों पर अस्थायी अवरोधक बनाए गए हैं।