फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   60 people fell sick after eating food at a wedding

Shamli News: शादी में खाना खाने के बाद 60 लोग बीमार

Fri, 07 Mar 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 07 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
60 people fell sick after eating food at a wedding
झिंझाना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। गांव दरगाह पुर में बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह में देर शाम खाना खाने के बाद कई लोगों की उल्टी-दस्त होने से तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने वालों में पांच साल से बच्चे से लेकर 60 वर्ष से महिला पुरुष शामिल हैं। देर शाम तक उनके परिजन झिंझाना में निजी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां पर कई का उपचार चल रहा है जबकि कई को छुट्टी दे दी गई। करीब 60 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब होना बताया गया है। चिकित्सकों ने फूड प्वाइजिंग की वजह से लोगों के बीमार होने की संभावना जताई है। झिंझाना क्षेत्र के गांव गांव दरगाह पुर में सुरेंद्र की बेटी के बरात क्षेत्र के खोड़समा गांव से आई थी। शादी समारोह में दोपहर का खाना चल रहा था। सभी बराती व घरातियों ने खाना खाया। इसी दौरान शाम करीब चार बजे खाना खाने वाले कुछ महिला पुरुषों और बच्चों की उल्टी, दस्त होने से तबीयत बिगड़ गई।
बरात में लोगों की तबीयत बिगड़ने पर कोई साइकिल से, कोई बाइक से, तो कोई कार में, कोई ऑटो में अपने-अपने मरीजों को लेकर झिंझाना में अलग अलग प्राइवेट डॉक्टरों के यहां पहुंचे और उपचार कराया।
विज्ञापन

शादी समारोह के आयोजक बिरजे का कहना है कि एक दो व्यक्तियों को शराब पीने से उल्टी लगी है। इस दौरान खोड़समा निवासी गौतम (26) पुत्र ओमपाल, दरगाहपुर निवासी आदित्य पुत्र सुभाष कश्यप, रामकुमार (55), गौरव शर्मा, घनश्याम शर्मा, अविनाश, शशिकांत, आदेश खोड़समा, बालिका निशु, बबलू कश्यप की मां व बेटा नीटू आदि की तबीयत खराब हुई है। इस दौरान में 50-60 लोगों की हालत खराब होना बताया गया है। सभी का निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया। सरकारी अस्पताल में कोई मरीज नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी चिकित्सक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से इस तरह की दिक्कत आई है। अगर किसी मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होती है तो रेफर कर देंगे। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

उधर, ऊन ब्लाॅक के चिकित्सा प्रभारी डॉ. तरुण चौधरी ने बताया कि उन्हें फूड प्वाइजनिंग के कारण कुछ लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली थी। झिंझाना और ऊन सीएचसी पर चिकित्सकों व स्टाफ को सतर्क किया गया था, लेकिन दोनों अस्पताल में कोई मरीज नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed